/*! Ads Here */

patanjali sim | रामदेव ने लॉन्च किया स्वदेशी सिम कार्ड, डेटा से बीमा तक मिलेंगे ये फायदे | MobGyan



नई दिल्ली। एफएमसीजी सेक्टर में धमाल मचाने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने अब टेलिकॉम सेक्टर में भी एंट्री मार दी है। योग गुरु ने पतंजलि ब्रांड के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ मिलकर एक सिम कार्ड लॉन्च किया है। इसे स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड नाम दिया गया है। शुरुआत में इस सिम कार्ड को केवल पतंजलि के कर्मचारी और अधिकारी ही इस्तेमाल कर सकेंगे। बाद में इसका विस्तार कर सिम कार्ड सभी ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा। पतंजलि के इस कार्ड के लिए आकर्षक प्लान लॉन्च किया गया है। 144 रुपये के रिचार्ज पर एक महीने तक देशभर में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 2 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा 100 एसएमएस भी भेज सकते हैं। इसके अलावा इस सिम कार्ड के जरिए ग्राहकों को पतंजलि प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
Previous Post Next Post

Pictures

/*! Ads Here */

Billboard Ad

/*! Ads Here */